Press "Enter" to skip to content

आखिर क्यों मारा भाजपा महामंत्री ने पूर्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष को..? क्या विवाद वाकई राजनैतिक है या कुछ और…? मामला गंभीर है…!

 

  • आखिर क्यों मारा भाजपा महामंत्री ने पूर्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष, क्या मामला वाकई राजनैतिक है या कुछ और…मामला गंभीर है…हम किसी तरह के लड़ाई झगड़े का समर्थन नही करते पर पड़ताल भी जरूरी है…

जांजगीर-चांपा/ जिले में दो भाजपाई आपस में भीड़ गये, एक ने कहा दूसरे ने राजनीति में साथ नही देने के की वजह से पीटई कर दी पर क्या वाकई पूरी लड़ाई राजनीति में साथ नही देने की है। इस तरह का मामला आपने पहले नही सुना होगा, पर जांजगीर-चांपा जिले में यह हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजू महंत के साथ भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा के जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा ने मारपीट की है इसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं इस मामले की शिकायत चांपा थाने में भी की गई है जिस पर डॉक्टरी मुलाहिजा के बाद चांपा पुलिस के द्वारा अपराध क्रमांक 384/21 धारा 294, 506, 323 भादवी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है। घायल राजू महंत को उनके समर्थकों ने चांपा के बीडीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया था जहां से उन्हे जांजगीर जिला अस्पताल रेफर किया गया है जहां पीड़ित राजू महंत का इलाज जारी है।

राजू ने कहा राजनीति में साथ नही देता ये कहकर सरेआम पीटा: – इस मामले में भाजयूमो के पूर्व जिला अध्यक्ष राजू महंत ने कहा कि पुरूषोत्तम शर्मा ने उसे केवल इस लिए सरेआम बेसबाल के बेट से पीट दिया कि वह राजनीति में उनका साथ नही देता है और विरोधयों ने मिलता जुलता है। राजू महंत सब कुछ मीडिया के समक्ष कहा है और बाकायदा उनका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है इस मामले में पुलिस अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच भी कर रही है।

पुरूषोत्तम शर्मा ने मीडिया में बयान जारी कर कहा मामला पूरी तरह से व्यक्तिगत है, छेड़खानी और पैसों के लेनदेन से जुड़ा है: – इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री पुरूषोत्तम शर्मा नि पर मारपीट करने का आरोप है उन्होंने कहा कि इस घटना को राजनैतिक रंग दिया जा रहा रहा है जाकि सरासर गलग है यह पूरा मामला छेछ़छाड़ और पैसों के लेनदेन से जुड़ा है उन्होंने पूरे मामले पर समय आने पर सबूत के साथ खुलाशा करने की बात कही है और राजू महंत पर गंभीर आरोप लगाए हैं।  बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी तथ्यों की जांच कर रही है।

Mission News Theme by Compete Themes.