जांजगीर चम्पा/ भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रजनी साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार जो आधी आबादी सम्मानीय महिला बहनों के मत से मुख्यमंत्री बने हैं उनके पास सुरजपुर भटगांव की हमारी एक बहन अपनी तकलीफ की गुहार लगाने के लिए पहुंची हुई थी उसी समय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उन्हें अपमानित करते हुए तुम राजनीति करने आई हो बोल कर अपमानित किया गया है यह पूरे छत्तीसगढ़ की नारी शक्तियों का अपमान है जिसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अकलतरा की शास्त्री चौक में पुतला दहन किया गया इस दौरान पुलिस कर्मियों से भी जमकर झूमा झपटी हुई। और जमकर मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की गई जहां पुतला दहन में भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष के साथ भाजपा महिला मोर्चा अकलतरा नगर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।