पामगढ़ में गुरुवार की रात 3 घरों के ताले टूटे और चोरों ने सोने चांदी के गहनों नकदी की चोरी ही है | इनकी कीमत लगभग 1.25 लाख रुपए ाँकि जा रही है | इसके साथ ही कई घरों में भी चोरी का प्रयास किया गया है | शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज़ कर लिया है| इस मामले में थाना प्रभारी ने कहा की एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जल्द ही चोर गिरफ्तार कर लिए जाएगे |
पामगढ़ में गुरुवार की रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया, उन्होंने ने तीन घरों का ताला तोड़ते हुए अलमारी में रखे सोने-चांदी समेत लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिए हैं| चोरी कही और नहीं दो कर्मचारी और सहायक शिक्षक के घर पर हुई है | जिसमे 1 एसडीएम कार्यालय में नाजिर, पीडब्लूडी विभाग का कर्मचारी और झूलन में पदस्थ सहायक शिक्षक के घर पर हुई है| तीनों के घरों से लगभग 1.25 लाख रुपए की चोरी हुई है |
1, भूपेंद्र बर्मन जो पीडब्लूडी विभाग के कर्मचारी के घर चोरी हुई, जो सिंचाई विभाग में बनी सरकारी कालोनी में निवासरत है | भूपेंद्र गुरुवार की रात किसी काम से परिवार समेत भलवाही गया हुआ था| उनके पड़ोस में रहने वाले पडोसी ने उन्हें फ़ोन कर घर का ताला टूटने की जानकारी दी | इनके घर से सोने का मंगलसूत्र समेत कई सोने के गहने चोरी हुई है | जिसकी कीमत 40 हजार रुपए आंकी जा रही है |
2. एसडीएम कार्यालय में पदस्थ नाजिर ओमप्रकाश यादव के घर चोरी हुई है | जो उसी सिंचाई विभाग कालोनी में निवासरत है | जहां पीडब्लूडी विभाग का कर्मचारी भी निवासरत है दोनों के मकान एक-दूसरे से लगे हुए ब्लॉक में हैं | वह भी किसी काम से परिवार समेत गुरुवार की रात कही गया हुआ था | इसके घर से 35 हजार रुपए की चोरी हुई है |
3. डॉ अंबेडकर नगर पामगढ़ में एक सहायक शिक्षक माधवराम खूंटे के घर में चोरी की घटना हुई| पूरा परिवार शाली की शादी में ब्लॉक कॉलोनी पामगढ़ गया हुआ था | सुबह जब घर आकर देखा तो घर का ताला टुटा हुआ था | उनके घर अंदर रखी अलमारी का दरवाजा भी टुटा हुआ है, जिसमें रखें 50 तोला चांदी और 3 ग्राम चांदी समेत 8 हजार रुपए नकद की चोरी हुई है | जिनकी कीमत लगभग 50 हजार रुपए आंकी जा रही है |
आपको बता दे की जिस सरकारी कॉलोनी में चोरी हुई है वहां कुछ माह पूर्व भी एसडीएम कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी के घर भी दिन दहाड़े चोरी हुई थी | जिसके चोरों को अभी तक पुलिस पकड़ नहीं पाई है| और इसी कॉलोनी में अब 2 मकान के ताले टूटना हैरत में डालना है | इसी कॉलोनी से लगा हुआ नवीन एसडीएम निवास भी है |