मल्हार – अज्ञात कारणों से बुधवार की सुबह एक वृद्ध महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर, घटना की जानकारी सुबह परिजनों को हुई। जब 8 बजे के करीब बेटे ने देखा कि माँ अब तक नही उठी है तो उसने आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नही मिला, जिसके बाद उसने दूसरे कमरे के ऊपर से छलांग लगाकर देखा तो मृतिका सुधरन कैवर्त पति मकरम कैवर्त उम्र 55 वर्ष फांसी के फंदे पर झूल रही थी, फिर बेटे ने अपने पिता को जानकारी दी और तत्काल नायलॉन की रस्सी के फंदे में झूलती अपने माँ को रस्सी काटकर नीचे उतारा और घटना की जानकारी मल्हार चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पंचनामा के बाद मर्ग कायम शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया है। हालांकि वृद्ध महिला ने ऐसा कदम क्यो उठाया यह परिजनों सहित आस पास के लोगों के लिए हैरानी की वजह बनी हुई है।
