Press "Enter" to skip to content

घर में खाना बना रही महिला से छेड़छाड़, युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

जांजगीर-चांपा/ जिले के बलौदा क्षेत्र में घर में खाना बना रही‎ महिला को अकेली देखकर कुरमा‎ का रहने वाला युवक उमेश भारती‎ अंदर घुसा और छेड़छाड़ करने‎ लगा। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस‎ ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया‎ है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बलौदा थाना‎ क्षेत्र की रहने वाली महिला 13‎ अप्रैल को घर पर अकेली थी, वह‎ देर शाम खाना बना रही थी, इसी‎ बीच कुरमा का रहने वाला युवक‎ उमेश भारती (25 साल) घर पर‎ अकेली महिला को देखकर अंदर‎ घुसा और उसका हाथ पकड़कर‎ उससे छेड़छाड़ करने लगा। वारदात‎ के बाद पीड़िता थाना पहुंची और‎ इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने‎ पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी युवक‎ के खिलाफ छेड़छाड़ का अपराध‎ कायम कर उसे गिरफ्तार किया है‎ और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज‎ दिया।‎
Mission News Theme by Compete Themes.