Press "Enter" to skip to content

मड़ाई मेला में हुए खूनी खेल के दो मुख्य आरोपी सहित आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में

जांजगीर जिला पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम कोसला में बुधवार को आयोजित मड़ाई मेला हुई हत्या के मामले में पामगढ़ पुलिस ने 2 मुख्य आरोपी सहित आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है | शुक्रवार को पामगढ़ पुलिस इस मामले का खुलासा करेगी|

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रारंभिक तौर पर भीड़ में पैर दबने से उपजे विवाद के कारण हत्या होने की बात सामने आ रही है | घटना के पूर्व 7 बजे दोनों पक्षों के मध्य विवाद हुआ था, जिसे पुलिसकर्मियों ने समझा बुझाकर अलग-अलग कर दिया था| जिसके बाद रात 8 बजे पुनः दोनों पक्षों के मध्य विवाद हुआ जिसमें आरोपियों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया| पुलिस ने हत्या के आरोप में ग्राम पेण्ड्री निवासी अजय वर्मा, सूरज वर्मा और उसके साथियों को हिरासत में ले लिया है |

1. महेश्वर कश्यप पिता फिरत कश्यप उम्र 21 (मृतक)

2. कली राम यादव पिता मिट्टू राम यादव 24

3. राजेश्वर कंवर पिता आजाद कंवर उम्र 26

4. वीरदार सिंह पिता मोहन कंवर उम्र 25

Mission News Theme by Compete Themes.