Press "Enter" to skip to content

शक्की पति ने बीच बाजार में अपनी पत्नी का गला रेत कर करदी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक शख्स ने पत्नी की बीच बाजार सड़क पर चापड़ से गला रेत कर हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर गली के लोग घरों से बाहर निकल आए। भीड़ को देखकर आरोपी बोला कि मार दूंगा, पीछे हट जाओ। इसके बाद शव को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग निकला।

आरोपी ने घटना को तब अंजाम दिया जब महिला साइकिल से जा रही थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस हत्या के पीछे अवैध संबंधों को मान रही है। पुलिस पति को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

11 साल पहले हुई थी शादी

अलीगंज एसीपी सैय्यद अली अब्बास के मुताबिक, बीकेटी के रहने वाले राजकुमार की 11 साल पहले विकासनगर निवासी रिंकी के साथ शादी हुई थी। रिंकी लोगों के घरों में झाड़ू-पोछा कर गुजारा करती है। शुक्रवार शाम रिंकी पर काम पर निकली थी। वह साइकिल से जा रही थी, तभी राजकुमार पीछे से पहुंचा और उसने बांके से गला रेत दिया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की निशानदेही पर राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया।

राजकुमार एक कोल्ड ड्रिंक कंपनी में पैकिंग का काम करता है। अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि पत्नी का किसी से अवैध संबंध होने का शक था। जिसको लेकर घर में आए दिन विवाद होने लगा। इनके दो बेटे व एक बेटी है। दोनों पिछले 4 साल से अलग रह रहे थे। रिंकी के पास बेटी और दोनों बेटे राजकुमार के साथ रहते थे। घटना के अन्य कारणों के विषय में भी जानकारी एकत्र की जा रही है।

लोगों ने बंद किए घरों के दरवाजे
अलीगंज में बीच रास्ते महिला की गला काटकर हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। हत्या के बाद लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिया। लोगों का कहना है कि आरोपी इतना बेखौफ था कि महिला को रोकते ही गाली-गलौज की और वह कुछ समझते इससे पहले ही गले पर चापड़ से वार कर दिया। उसके एक ही वार से महिला जमीन पर गिर पड़ी और तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। क्षेत्रीय लोग पुलिस की पूछताछ और गवाही से बचने के लिए घरों से नहीं निकले, जो निकले उन्होंने घटना की जानकारी से इंकार कर दिया।

मां बोली- दामाद के दिमाग में बैठे शक ने उजाड़ दी जिंदगी
रिंकी मां घटना की जानकारी होते ही गश खाकर गिर गई। मां संगीता ने बताया कि रिंकी घरों में झाड़ू पोंछा करती थी। उसके लिए ही शाम को घर से साइकिल से निकली थी। राजकुमार ने मेरी बेटी की जिंदगी अपने शक के कीड़े के चलते नर्क बना दी थी। जब वह अलग रहने लगी तब भी चैन से जीने नहीं दे रहा था। उसको जब तक फांसी नहीं होती आराम से नहीं बैठूंगी। घटना के बाद से रिंकी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आरोपी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

दूसरी तरफ पुलिस उपायुक्त उत्तरी डॉ एस चन्नप्पा ने बताया कि अवैध संबंधों के शक में राजकुमार ने पत्नी रिंकी की हत्या की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसको गिरफ्तार कर घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Mission News Theme by Compete Themes.