छत्तीसगढ़ के दान का प्रमुख पर्व छेरछेरा आज जांजगीर चांपा में बड़े उत्साह और उदारता के साथ मनाया जा रहा है, किसानों और आम लोगों ने धान का दान करके धार्मिक और मानवीय परंपराओं का निर्वहन किया। वहीं इस त्यौहार को मनाने के पीछे शास्त्रानुसार कमाई का दशवां हिस्सा का दान करना मूल उद्देश्य होता है। इस पर्व को किसानों केे उदारता के साथ जोड़ा जाता है वहीं अन्नपूर्णा माता से जुड़ी धार्मिक किमवदंति भी इसका त्यौहार को मनाने का मूल कारण बताया जाता है।
इस अवसर पर युवाओं द्वारा आकर्षक डंडा नाच भी किया जाता है जो कि आकर्षण का मुख्य केन्द्र होता है। इस विलुप्ता होते डंडा नाच को जिला हॉकी संघ और जिला मलखम्भ एसोसिएशन के सदस्यों ने आज जीवंत कर दिया। पूरे क्षेत्र में इन युवाओं ने डंड नाच का प्रदर्शन किया और सभी को मंत्री मुग्ध कर दिया।