Press "Enter" to skip to content

बैंक कर्मी के घर में हुई चोरी, नकद और जेवर ले गए चोर

सकरी क्षेत्र के गोकुल नगर में रहने वाली प्रियंका बघेल निजी बैंक में काम करती हैं। उनके पति भी बैंककर्मी हैं। बुधवार की सुबह प्रियंका और उनके पति अपनी ड्यूटी पर चले गए। इस दौरान उनके मकान में ताला लगा था। शाम को वे ड्यूटी से वापस आए। इस दौरान उनके मकान का ताला टूटा था। ताला तोड़कर घुसे चोरों ने आलमारी से सोने की चेन, चांदी की पायल, 20 हजार स्र्पये पार कर दिए थे। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। मौके पर डाग स्क्वायड को भी बुलाया गया। डाग स्क्वायड की मदद से एक संदेही को हिरासत में लिया गया है। पुलिस संदेही से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा आसपास के लोगों से इस संबंध में जानकारी ली जा रही है।

Mission News Theme by Compete Themes.