Press "Enter" to skip to content

कर्मचारी के मकान में चोरी, खिड़कियों में लगे ग्रिल ही ले उड़े चोर

बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र के नंदन विहार कालोनी स्थित मकान से चोरों ने खिड़कियों में लगे 15 ग्रिल पार कर दिए। इस दौरान मकान में किराएदार सो रहे थे। सुबह इसकी जानकारी होने पर उन्होंने मालिक को इसकी सूचना दी। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। नेहरू नगर में रहने वाले प्रतीक सिंह राणा जल संसाधन विभाग में काम करते हैं। उनका मकान ग्रीन गार्डन कालोनी में भी है। इसे उन्होंने किराए पर दे रखा है। किराएदार मकान में सो रहे थे। इस बीच चोरों ने मकान की खिड़कियों में लगे एल्युमिनियम के 15 ग्रिल को पार कर दिया। सुबह किराएदारों को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने मकान मालिक को फोन कर घटना के संबंध में बताया। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Mission News Theme by Compete Themes.