जांजगीर चांपा/ जिले की यातायात पुलिस ने 3 माह में 2504 वाहन चालकों से ₹900000 का समन शुल्क वसूला है साथ ही 20 वाहन चालकों का लाइसेंस भी निरस्त किया गया है यह जानकारी यातायात विभाग के प्रभारी डीएसपी संदीप मित्तल ने प्रदान करते हुए बताया कि जिले में लगातार यातायात नियमों को तोड़ने वालों पर कार्यवाही जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए जिले के मुख्य मार्गों में पेड़ों में रेडियम पट्टी लगाया जा रहा है इसके अलावा जगह-जगह ट्रक चालकों का वृत्त एनालाइजर के माध्यम से स्वास भी चेक किया जा रहा है वहीं वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण भी कराया जा रहा है जिससे वर्ष 2021 की तुलना में 33 फीट की दुर्घटना में कमी आई है। साल 2021 के जनवरी से मार्च तक जहां 174 सड़क दुर्घटनाओं में 105 लोगों की जान गई थी वहीं वर्ष 2022 में 152 प्रकरण में 70 लोगों की जान गई यानी 33 फ़ीसदी कमी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार जनवरी 2022 से लेकर मार्च 2022 तक 2504 प्रकरण में ₹925400 का समन शुल्क वसूला गया है वही 33 प्रकरण में वाहन चालक को को न्यायालय की शरण में भेजा गया है जिसमें 63400 रुपए अर्थदंड लगाया गया है इस दौरान भारी वाहनों पर 878 प्रकरण में 228300 व चार पहिया वाहन चालकों के खिलाफ 992 प्रकरण में 275000 ₹500 दो पहिया वाहन चालकों के 47 प्रकरण में ₹10700 शमन शुल्क वसूल किया गया है।